• 15/05/2024

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बस की भिड़ंत में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बस की भिड़ंत में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

पलनाडु जिले में आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक ट्रक और एक बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। बताया जा रहा है बस में सवार लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार अरविंद प्राइवेट ट्रैवल्स की बस 40 यात्रियों के साथ मंगलवार रात को बापटला जिले के चिनगंजम से पारचूर और चिलकलुरिपेट होते हुए हैदराबाद के लिए रवाना हुई।इनमें चिनगंजम, गोनासापुड़ी और निलयपालेम के काफी लोग सवार थे। इन सभी ने आम चुनाव में मतदान करने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे।

बीती रात लगभग डेढ बजे बजरी से लदा तेज रफ्तार ट्रक अचानक बस से टकरा गया।उस समय बस पालनाडु जिले के चिलकलुरिपेट मंडल के अन्नमबटलावारीपालेम और पासुमरु गांवों के बीच ईओरीवारीपालेम रोड पर पहुंच रही थी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और फिर तेज रफ्तार के कारण बस में भी आग लग गई।

इससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। इस बीच ट्रैवल्स बस चालक और चार अन्य लोग दुर्घटना के कुछ सेकंड के भीतर जल गए। अन्य 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए चिलकलुरिपेट, यद्दनपुडी, चिराला और यदलापाडु से एम्बुलेंस को दुर्घटनास्थल पर लाया गया।

बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से 20 को चिलकलुरिपेट क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। चिलकलुरिपेट से पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू काबू पाया। सड़क पर काम चल रहा था क्योंकि कई जगहों पर भारी मात्रा में मिट्टी जमा थी।आशंका है कि ट्रक की रफ्तार अधिक होने के चलते चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…