• 16/05/2024

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत
Spread the love

मध्य प्रदेश के धार में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना बुधवार रात की है। घटना के बात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने की वजह से वह सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार 9 लोगों में से 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

कार का टायर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हंड्रेड डायल को सूचना मिली थी कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक एक्सीडेंट हुआ है। बेटमा थाना क्षेत्र के धार बॉर्डर के नजदीक की घटना है।भिलाला समाज के कुछ लोग धार जिले के बाग टांडा की तरफ से आ रहे थे और गुना की तरफ से जा रहे थे। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद बाईपास पर कार रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 व्यक्ति घायल हुआ है।मृतकों में एक महिला भी शामिल है। एक पुलिस कांस्टेबल जो गाड़ी चला रहा था उसकी भी मौत हो गई। वह गुना में पदस्थ था। बेटमा थाने की पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…