• 18/05/2024

बड़ी खबर: एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, कत्ल के बाद किया सुसाइड

बड़ी खबर: एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, कत्ल के बाद किया सुसाइड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों के बेरहमी से कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 2 मासूम बच्चों सहित परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है। यहां पप्पू टेलर नाम का एक युवक अपने पड़ोसी हेमलाल, जगमती, मीरा और दो छोटे बच्चों पर कुल्हाड़ी और हथौड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना के बाद अधिकारियों सहित पुलिस  की टीम भी मौके पर पहुंची है। पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

Related post

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री वर्मा

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री वर्मा

Spread the love00 टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरी: 8 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ​रायपुर। रायपुर जिले…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी…

Spread the loveमुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण बस्तर की…
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल* रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…