• 20/05/2024

कवर्धा हादसा अपडेट: अब तक 18 लोगों ने तोड़ा दम, घायलों का रेस्क्यू जारी, CM ने घटना पर जताया दुख

कवर्धा हादसा अपडेट: अब तक 18 लोगों ने तोड़ा दम, घायलों का रेस्क्यू जारी, CM ने घटना पर जताया दुख
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कवर्धा में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे 18 बैगा आदिवासियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। ये सभी तेंदूपत्ता लेकर जंगल से लौट रहे थे। रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया।

वाहन में तकरीबन 35 से 40 लोग सवार थे। ये सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे। कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ। सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। लौटते समय इनका पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया। मृतकों की पहचान की जा चुकी है। सभी बैगा आदिवासी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 13 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। 9 घायलों में से 5 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 4 गंभीर घायलों को बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घायलों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस हादसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Related post

मकान में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की झुलसकर मौत

मकान में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की…

Spread the loveबिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना की खबर…
राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित इस नाले को जान जोखिम में डालकर पार करना लोगों की मजबूरी, जिम्मेदार नहीं लेते सुध

राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित इस नाले को जान जोखिम…

Spread the loveकवर्धा। जिले के पंडरिया स्थित हरिनाला अब क्षेत्रवासियों के लिए नासूर बनता जा रहा है। दरअसल हल्की बारिश में…