• 20/05/2024

खुलेआम मुरूम की अवैध खुदाई: खदान धंसने से दबे तीन मजदूर, एक की मौत

खुलेआम मुरूम की अवैध खुदाई: खदान धंसने से दबे तीन मजदूर, एक की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुरुम की अवैध खदान के धंसने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दो युवक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला गौरेला थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दर्री क्षेत्र पर पहले खुदाई के बीच बने तालाब के कारण निकाली गई मिट्टी पहाड़ नुमा मुरुम की खदान बन गई थी। इसे आसपास के गांव के लोग अपने इस्तेमाल के लिए खोदकर ट्रैक्टर में भरकर ले जाते रहे हैं। वहीं सोमवार की सुबह इस पहाड़ नुमा खदान से मुरुम को खोदने के लिए दिनेश वहां उतरा तो मुरुम का सारा मलबा उसके ऊपर गिर गया। इस बीच मुरुम में दबने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक के साथ गए उसके दो साथी भी इस घटना में घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से इन तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल गौरेला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायल युवकों का इलाज चल रहा है। इस मामले नै पुलिस जांच में जुट गई है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, एक की मौत, मची चीख पुकार

Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, एक की…

Spread the loveबिलासपुर : छतीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है, मरवाही से बिलासपुर आ रही दीप ट्रैवल्स की…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…