• 15/07/2022

राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित इस नाले को जान जोखिम में डालकर पार करना लोगों की मजबूरी, जिम्मेदार नहीं लेते सुध

राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित इस नाले को जान जोखिम में डालकर पार करना लोगों की मजबूरी, जिम्मेदार नहीं लेते सुध
Spread the love

कवर्धा। जिले के पंडरिया स्थित हरिनाला अब क्षेत्रवासियों के लिए नासूर बनता जा रहा है। दरअसल हल्की बारिश में ही यह नाला तालाब में तब्दील हो जाता है और इसके बाद वाहन चालकों के साथ ही क्षेत्रवासियों की मुसीबत भी बढ़ जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह नाला राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित हैं, बावजूद इसके जिम्मेदारों की आंखें अब तक नहीं खुली हैं, इसे लेकर क्षेत्रवासियों में जमकर रोष देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में इस समय मानसूनी बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में बारिश और जमकर होगी। वहीं दूसरी ओर पंडरिया सहित आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए यह सूचना चिंता का विषय बनता जा रहा है। कारण हरिनाला की दुर्दशा है। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित होने के बाद भी इस नाले के पुर्ननिर्माण के लिए आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने रूचि नहीं दिखाई। लिहाजा यह नाला दिनों-दिन जर्जर होते जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों ने इस विधायक को दी खुली धमकी, पोस्टर टांगकर कहा..

यही नहीं इस नाले से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। वर्तमान में आलम यह हो चला है कि हल्की बारिश होते ही यह नाला लबालब भर जाता है और फिर राहगीरों को इसे पार करना मुश्किल हो जाता है। आसपास के लोगों की माने तो इस नाले की मरम्मत नहीं की जाती जिसके चलते नाला पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और इसमें भारी मात्रा में मलबा आकर फंस जाता है जो जलभराव का मुख्य कारण है। उचित सफाई और देखरेख के अभाव में यह नाला अब क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। वर्तमान में भी इस नाले के उपर से पानी बह रहा है, बावजूद इसे पार करना न केवल क्षेत्रवासियों की मजबूरी हैं बल्कि वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर इसे पार करने को मजबूर है।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील, जानिए वजह

इस राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से कई यात्री बसें भी गुजरती हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों की माने तो बारिश होते ही नाला लबालब भर जाता है। कुछ समय पूर्व ही एक ट्रक इसमें बुरी तरह से फंस गया। वाहन चालक और परिचालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। नाला भर जाने के कारण जहां लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है तो वहीं इस नाले को पार कर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी रोज जान जोखिम में डाल रहे हैं। दुखद बात यह है कि इतनी परेशानी होने के बाद भी किसी भी जिम्मेदार की आंखें नहीं खुली है। इस बात को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी स्पष्ट देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें-कोयले से लदी मालगाड़ी के चार डिब्बे हुए डिरेल यह तो शुक्र है कि…

इसे भी पढ़ें-इस जिले के कलेक्टर ने चार्ज संभालते ही दिया यह बड़ा आदेश, अब पालकों और छात्रों ने ली राहत की सांस

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
कूल्हों पर पड़े निशान दो-चार दिन में मिट जाएंगे, लेकिन बाल मन में पुलिस की क्रूरता के निशान क्या कभी मिट पाएंगे?

कूल्हों पर पड़े निशान दो-चार दिन में मिट जाएंगे,…

Spread the love आलेख- विनोद दुबे नक्सल क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान एक एसपी का रोने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके…