• 23/05/2024

सौम्या चौरसिया और रानू साहू से EOW करेगी पूछताछ, कोर्ट से 15 दिन की मांगी रिमांड

सौम्या चौरसिया और रानू साहू से EOW करेगी पूछताछ, कोर्ट से 15 दिन की मांगी रिमांड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घाटाले मामले में राज्य की एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच तेज कर दी है। मामले में रायपुर की केन्द्रीय जेल में बंद निलंबित IAS अफसर रानू साहू और भूपेश सरकार में सबसे प्रभावशाली व ताकतवर अफसर रही सौम्या चौरसिया को ईओडब्ल्यू की टीम ने कोर्ट में पेश किया।

ईओडब्ल्यू की टीम दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रायपुर कोर्ट पहुंची। ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों से पूछताछ के लिए कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी है। इससे पहले ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों अफसरों सहित मामले के सभी आरोपियों से रायपुर सेंट्रल जेल में पूछताछ कर चुकी है।

आपको बता दें 600 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाला में ईडी की रिपोर्ट पर एसीबी और ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में कांग्रेस सरकार में रहे दो पूर्व मंत्री, आधा दर्जन विधायक सहित 36 लोगों को आरोपी बनाया है।

Related post

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी नियुक्तियां, युवा मोर्चा समेत 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी नियुक्तियां, युवा मोर्चा समेत 7…

Spread the love Chhattisgarh BJP Morcha Incharge: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा…
अमेरिका-ईरान में फिर भड़का तनाव, मिसाइल हमलों से बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका-ईरान में फिर भड़का तनाव, मिसाइल हमलों से बढ़ी…

Spread the loveवॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है। रविवार रात से सोमवार सुबह…
दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई में लगा बीएसएनएल टावर

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर…

Spread the love0-2 हजार से अधिक ग्रामीणों की जिंदगी हुई आसान सुकमा । दशकों तक भौगोलिक विषमताओं और संचार सुविधाओं के अभाव…