• 23/05/2024

कहीं आपकी नसों में तो नहीं जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल? शरीर से बाहर निकालने में ये बीज कर सकते हैं आपकी मदद

कहीं आपकी नसों में तो नहीं जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल? शरीर से बाहर निकालने में ये बीज कर सकते हैं आपकी मदद
Spread the love

शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाए तो ये दिल के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। गंदा कोलेस्ट्रॉल नसों में जमकर खून का रास्ता ब्लॉक कर देता है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

बेतरतीब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान शरीर में तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। खून में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में 4 बीज बेहद असरदार साबित हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में इन बीजों का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन्हें खाने से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं, क्योकिं इनमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इन गुणकारी बीजों के बारे में जो आपकी सेहत बनाए रखने में आपकी मदद करते है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत हैं। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट है जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। अलसी के बीज फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं, जो पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

तिल के बीज

तिल के बीज एक और अच्छा स्रोत हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड के।तिल में इसके साथ ही फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। तिल के बीज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

चिया बीज

चिया सीड्स यानी चिया के बीज हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इन बीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से कम हो सकता है। इसका नियमित सेवन बड़े लाभ दे सकता है।

मेथी दाना

मेथी के बीज यानी मेथी दाना भी दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों में राहत दिलाते हैं। मेथी में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Related post

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

Spread the loveपात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता…
एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, बस्तर के समग्र एवं परिणामोन्मुख विकास के लिए ‘बस्तर…
Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…