• 24/05/2024

अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश; दुष्कर्म की आशंका.. पुलिस जांच में जुटी

अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश; दुष्कर्म की आशंका.. पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

राजधानी रायपुर में गुरुवार को कमल विहार के सेक्टर 4 इलाका में एक अज्ञात महिला की डेडबॉडी मिली है।सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

रेप के बाद मर्डर करने की आशंका 

टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया, “टिकरापारा थाना अंतर्गत कमल विहार के सेक्टर 4 में झाड़ियों के आसपास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल की है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतक महिला कान में टॉप्स और गले में मंगलसूत्र भी पहनी हुई है।आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई ।

आसपास इलाके में मृतक अज्ञात महिला के संबंध में जानकारी हासिल करने में जुटी है।महिला के परिजनों की भी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है।

थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी 

अज्ञात महिला की डेडबॉडी की जांच में टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास के कुछ चीजों को फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि महिला की हत्या किसने और कब की है। पुलिस सभी एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…