• 27/05/2024

लॉज में चल रहा था ऐसा काम.. पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

लॉज में चल रहा था ऐसा काम.. पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा
Spread the love

एक लाॅज में चल रहे सेक्स रैकेट का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मौके से 3 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से लाॅज के मालिक को भी पकड़ा है। यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि पुलिस को क्षेत्र के एक लाॅज में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी।

जानकारी मिली थी कि बाहर से काॅलगर्ल इस लाॅज में आकर रूकती है। इसके बाद ग्राहकों को लड़कियां लाॅज में ही उपलब्ध कराई जाती थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खरसिया थाना प्रभारी संभाल रहे प्रशिक्षु IPS आकाश श्रीमन, ASP ने छापा मारा।

पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में मौके से पकड़ा है। लाॅज के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।पुलिस लाॅज के सारे रिकार्ड को जब्त कर लड़कियों और लाॅज के संचालक का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि कार्रवाई जारी है, पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।इस रैकेट का सरगना कौन है।जानकारियों को जुटाने के लिए पुलिस लड़कियों और लाॅज के मालिक से पूछताछ कर रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…