• 29/05/2024

सोता रह गया दूल्हा… लुटेरी दुल्हन पैसे लेकर हो गई फरार.. फेसबुक से हुई मुलाकात फिर शादी

सोता रह गया दूल्हा… लुटेरी दुल्हन पैसे लेकर हो गई फरार.. फेसबुक से हुई मुलाकात फिर शादी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक लुटेरी दुल्हन सुहागरात के दिन दूल्हे के परिवार को लूटकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा सुहागरात में सोता रह गया और दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर भाग गई। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद और पूजा पटेल की दोस्ती FB के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

पहले 2 लाख दिए, फिर शादी की

दूल्हे ने बताया कि वह ओडिशा के पदमपुर में लड़की को देखने गया था, जहां उसे लड़की पसंद आ गई। इस दौरान शादी के लिए दुल्हन के परिजनों ने 2 लाख रुपए खर्च की मांग की, जिसके बाद दूल्हे के परिजनों ने उन्हें पैसे दिए। फिर दोनों ने 20 मई को महासमुंद के अर्जुंदा गांव में दुर्गा माता मंदिर में शादी की।

दूल्हे ने बताया कि सुहागरात के बीच वह सो रहा था। करीब 1 बजे उसकी नींद खुली, तो दुल्हन बिस्तर पर ही नहीं थी। दूल्हा घर में काफी देर तक खोजबीन करता रहा, लेकिन दुल्हन कहीं नहीं मिली। इसके बाद युवक ने दुल्हन के रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका भी फोन बंद आया।

सारंगढ़ DSP अविनाश मिश्रा ने बताया कि केशव प्रसाद पटेल नाम के व्यक्ति से पूजा पटेल नाम की लड़की से शादी हुई है, जो ओडिशा के पदमपुर की रहने वाली है। कैश और जेवर लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related post

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त व सुरक्षित आय का एक…
बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू हो रही है पहली आवासीय खेल अकादमी

बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू…

Spread the love00 28 मई से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक…
छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी द्वीप्ति योजना

छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे के लिए…