• 29/05/2024

गांजा तस्करों ने नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा! बेल्ट, लात-घूंसे मारे… बोले पुलिस से क्यों की शिकायत

गांजा तस्करों ने नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा! बेल्ट, लात-घूंसे मारे… बोले पुलिस से क्यों की शिकायत
Spread the love

भिलाई तीन थाना की सीएसईबी कालोनी में कुछ आदतन अपराधियों ने एक 16 साल के लड़के को कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा है। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है।

जानकारी मिली है कि वायरल विडियो में कुछ युवक एक नाबालिग को कमरे में बंद कर पीट रहे हैं और वह अपनी जान की दुहाई मांगता दिखाई दे रहा है। यह घटना गांजा को लेकर हुए लेन-देन की बताई जा रही है।लोगों ने शिकायत में कहा है कि भिलाई तीन की सीएसईबी कॉलोनी इस समय नशाखोरों का अड्डा बन चुकी है। यहां कुछ लड़के मकान में कब्जा करके रहते हैं और वहां बड़ी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थ रखकर उसे बेचने का काम करते हैं।

वायरल विडियो के आधार पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों ने युवराज ठाकुर नाम के लड़के को इसलिए बंधक बनाकर मारा क्योंकि उसने उनकी मुखबिरी दुर्ग क्राइम की टीम से की थी।‌

कालोनीवासियों ने बताया कि आयुष अपने दोस्तों के साथ कालोनी में कब्जा करके रहता है और वहां से गांजा बेचने का काम करता है। वो लोग कालोनी के कई खंडहर क्वार्टर में कब्जा किए हैं और वहां गांजा रखते हैं। यदि पुलिस पकड़ती भी है तो गांजा को लावारिश दिखा देती है और आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं। कालोनी से ही गांजा, शराब सहित अन्य सूखे नशे का कारोबार होने से वहां आपराधिक किस्म के लोगों का काफी जमावड़ा होने लगा है। कालोनी के लोगों ने पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी।

भिलाई तीन थाना प्रभारी ने बताया कि विडियो में दिखाई देने वाले लड़के की पहचान आयुष निवासी भिलाई तीन के रूप में हुई है। उसके साथ कैंप के कुछ लड़के घूमते रहते हैं। आयुष को पहले बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। वायरल वीडियो के आधार‌ पर उसकी गिरफ्तारी करके कार्रवाई करेंगे, मामले में पुलिस तफ्तीश जारी है।

Related post

अंधविश्वास के चक्कर में पड़ना परिवार को पड़ा भारी,झाड़-फूंक करने के बहाने युवती से दुष्कर्म

अंधविश्वास के चक्कर में पड़ना परिवार को पड़ा भारी,झाड़-फूंक…

Spread the loveमध्यप्रदेश के भैरूंदा क्षेत्र से अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है।अन्धविश्वाश के चक्कर में पड़ना एक परिवार को…
पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की…

Spread the loveगाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग…
दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दो छात्रों की मौत

दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दो छात्रों की मौत

Spread the loveमध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की…