• 01/06/2024

छत्तीसगढ़ में आज 21 जिलों में जारी हुआ ‘हीट वेव अलर्ट’

छत्तीसगढ़ में आज 21 जिलों में जारी हुआ ‘हीट वेव अलर्ट’
Spread the love

छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।हीट वेव से अब तक 7 लोगों के मौत की जानकारी भी सामने आ रही है, मौसम विभाग ने 21 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है।देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं। बात अगर बीते दिनों की करे तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले दस सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका हैं।

दरअसल प्रदेश भर में औसत तामपान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि अबतक प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 45 डिग्री के आसपास ही रहा हैं। वहीं भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, लू की चपेट में आने से 10 मतदान कर्मियो सहित 14 लोगों की मौत

मौसम विभाग ने सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है, तो वहीं बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।तो वहीं आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।शनिवार को भी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हीट वेव चलने के आसार है।

दंतेवाड़ा में भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में बदलाव किया गया है।अब सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित होंगे। गर्मी के दिनों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय को 4 घंटे निर्धारित किया गया है। फिलहाल भीषण गर्मी होने कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…