• 08/06/2024

शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के साथ अनाचार… प्रिंसिपल ने लूटी अस्मत

शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के साथ अनाचार… प्रिंसिपल ने लूटी अस्मत
Spread the love

कौशांबी में एक प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल की ही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया।

पीड़िता गरीब परिवार से है। मदद के बहाने काफी दिनों से प्रिंसिपल उसके साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। आरोपी का अश्लील वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं।

इसे भी पढ़ें: कोयला लेकर दिल्ली जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मामला कोखराज थानाक्षेत्र के एक कस्बे का है। यहां पर RSS की ओर से एक स्कूल संचालित किया जा रहा है।इस स्कूल का प्रिंसिपल डीके मिश्रा है।यहां पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।

आरोप है कि प्रिंसिपल ने मदद के बहाने उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ा ली। इसके बाद उसने छात्रा के साथ रेप किया। वह छात्रा के घर भी जाया करता था।वह काफी समय से छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था।इस बीच शुक्रवार को प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह छात्रा के साथ गंदी हरकतें करता नजर आ रहा है।इसके बाद छात्रा की मां ने कोखराज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं।

सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि आरोपी प्रिंसिपल पर इससे पूर्व भी एक नाबालिग छात्र से कुकर्म करने का आरोप लग चुका है। उस दौरान प्रिंसिपल को ग्रामीणों ने पीटा भी था।

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…