• 08/06/2024

वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बस पलटी, 40 गंभीर रूप से घायल

वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बस पलटी, 40 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

फिरोजाबाद जिले में शनिवार की तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस और यूपीडा ने सैफई और फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। कई लोगों की हालत गंभीर है।

सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौट रहे थे। हादसा फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 51 के पास हुआ।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के साथ अनाचार…प्रिंसिपल ने लूटी अस्मत

पुलिस के मुताबिक हादसे की शिकार इस बस में लगभग 65 तीर्थ यात्री सवार थे, जो वैष्णो देवी माता के दर्शन कर छत्तीसगढ़ जा रहे थे।तड़के 3.30 बजे चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी।

जानकारी मिलने के बाद थाना नसीरपुर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि हादसा संभवत चालक को नींद आने से हुआ है।हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवा दिया गया है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…