• 09/06/2024

रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, स्टंट कर लोगों को डरा रहा था शख्स.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, स्टंट कर लोगों को डरा रहा था शख्स.. पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

सोशल मीडिया पर खतरनाक वीडियो बनाकर रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा ही एक माजरा भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर शनिवार सुबह देखने को मिला। वीडियो में एक युवक सनरूफ वाली कार में खड़ा नजर आया, जबकि दो युवक चलती कार में खिड़की से निकलकर कार के हुड पर बैठे हुए नजर आए, जबकि कार चला रहा युवक तेज आवाज में म्यूजिक के साथ कार लहराते हुए चला रहा था। आरोपियों के इस स्टंट से डिलीवरी ब्वाॅय हादसे का शिकार होते हुए बचा।

इसे भी पढ़ें: शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 सदस्यीय गिरोह से 35 लाख के 45 वाहन जब्त 

पुलिस ने कार ड्राइव कर रहे युवक और स्टंट कर रहे उसके साथियों पर मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर तलाश की और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जमानती धारा होने के बाद उन्हें जमानत दे दी।

पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर पिपरिया निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर, बरेली जिला रायसेन निवासी अनिकेत ठाकुर, पिपरिया निवासी जयदीप सिंह और पिपरिया निवासी मिलन चौधरी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया।

Related post

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में दो बच्चे और पिता की मिली लाश

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोगों की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पिता और उसके दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में…

Spread the loveजिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि सरगुजा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है- उद्योग मंत्री देवांगन

किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव…

Spread the love00 समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का समापन किया उद्योग मंत्री ने रायपुर। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…