• 15/06/2024

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, 10 लोगों की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, 10 लोगों की मौत
Spread the love

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। बद्रीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। बस में 17 यात्री सवार थे, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस में सवार श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पूरी करके ऋषिकेश लौट रहे थे।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा- रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।

स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: अंधेरे में बचपन! बाल मजदूरी के चंगुल से छुड़ाए गए 36 से ज्यादा मासूम, 3 फैक्ट्रीयों पर पड़ा छापा

घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेज जा रहा है।

लोगों को बचाने गए एक मजदूर की भी मौत

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां रेलवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इनके तीन मजदूर लोगों को बचाने नदी में कूदे गए।इनमें से दो तो वापस आ गए, लेकिन 1 की जान चली गई। जहां मिनी बस गिरी वह जगह 300 फीट गहरी बताई जा रही।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…