• 22/06/2024

अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुश खबरी, सरकार ने माफ किया 2 लाख तक का कर्ज

अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुश खबरी, सरकार ने माफ किया 2 लाख तक का कर्ज
Spread the love

तेलंगाना के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य में दो लाख रुपये कर्ज माफी जल्दी लागू किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रीमंडल ने फैसला लिया है कि जिन किसानों ने साल 2018 से 2023 के बीच 2 लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उनका एकमुश्त कर्ज माफ किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पात्रता शर्तों सहित ऋण माफी का विवरण जल्द ही एक सरकारी आदेश में घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दो लाख रुपये के कृषि कर्ज माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्ज माफी से राज्य के खजाने पर तकरीबन 31 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने सूबे की पिछली बीआरएस सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य में एक लाख रुपये के कर्ज माफी के अपने वादे को ईमानदारी से लागू नहीं किया। उन्होंने खेती को संकट में डाल दिया।

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…