• 23/06/2024

बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या, मृतक मंत्री विजयवर्गीय के थे खास

बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या, मृतक मंत्री विजयवर्गीय के थे खास
Spread the love

इंदौर में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह 3 बजे करीब आरोपियों ने मोनू कल्याणी को आपसी विवाद में गोली मार दी। वही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह के 3 बजे चिमनबाग चौराहे की बताई जा रही है। जब मोनू रैली की तैयारियों करके घर लौट रहा था। उसी दौरान अर्जुन पाथरोड और पीयूष पाथरोड ने मोनू को गोली मार दी। इसके बाद मोनू को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चिमनबाग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। विवाद पैसे के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

भाजपा नेता मोनू कल्याणे रविवार शाम को चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा वाहन रैली निकालने वाला था। उसकी तैयारियों के सिलसिले में वह रात को समर्थकों के साथ तैयारी में जुटा था। मोनू के निवास पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी रात को पहुंचे थे। मोनू की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी और बाहर रखे वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…