• 23/06/2024

कांग्रेस विधायकों ने मोहन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अवैध खनन के मुद्दे को लेकर की सवालों की बौछार

कांग्रेस विधायकों ने मोहन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अवैध खनन के मुद्दे को लेकर की सवालों की बौछार
Spread the love

ग्वालियर जिले में अवैध खनन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के तीन विधायक डॉ सतीश सिकरवार, डबरा से विधायक सुरेश राजे, और ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

कांग्रेस के इन तीनों विधायकों का आरोप है कि ग्वालियर जिले में नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है जिसके चलते प्रदेश सरकार को करोड़ो-अरबो रुपए के राजस्व की प्रतिदिन हानि हो रही है।उन्होंने जिले के अधिकारियों पर खनिज माफिया के साथ सांठ-गांठ करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस विधायक अवैध उत्खनन के मुद्दे को विधानसभा में भी जोर-शोर से उठाएंगे और सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस विधायकों का यह भी आरोप है कि सिर्फ जिले में चार वैध खदानें हैं उनकी आड़ में नदियों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि अति शीघ्र अवैध उत्खनन पर लगाम नहीं लगी तो वह सड़क से लेकर संसद तक अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेंगे। यंहा काम वर्तमान सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।

डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा कि जिले में चार वैध खदानें हैं उनकी आड़ में नदियों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। कांग्रेस विधायकों का कहना है, कि अति शीघ्र अवैध उत्खनन पर लगाम नहीं लगी, तो वह सड़क से लेकर संसद तक अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेंगे। यंहा काम वर्तमान सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…