• 03/07/2024

मां-बेटी की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, पोतियों को पानी में डुबाया

मां-बेटी की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, पोतियों को पानी में डुबाया
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर में हैरान कर देने वाली मौत की वारदात सामने आई है। जहां अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं।इनमें नानी और दो नातिन शामिल हैं, जबकि बेटी अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक नांदडा खुर्द निवासी मंगीलाल कुडिया की बेटी संतोष पत्नी किशनाराम तीन-चार दिनों से मायके आई हुई थी।बुधवार दोपहर संतोष, उसकी मां भंवरी देवी और संतोष की दो बेटियां भावना और लक्षिता घर पर थीं।इस दौरान किसी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सबसे पहले भंवरी देवी के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। संतोष के भी सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर ने दोनों मासूम बेटियों को घर में बने पानी के टांके में डुबोकर मार दिया।

इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर केस के तौर पर ले रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। और FSL की टीम को बुलाकर पड़ताल की।पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही।इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…