• 03/07/2024

Big Breaking: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, अब ये होंगे अगले CM

Big Breaking: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, अब ये होंगे अगले CM
Spread the love

झारखंड में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपाई सोरेने के इस्तीफा देने के साथ ही हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के सामने मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। इस दौरान चंपाई सोरेन ने कहा कि मुझे दायित्व मिला था अब हेमंत बाबू आ गए हैं। गठबंधन ने हेमंत सोरेन को फिर से अपना नेता चुन लिया है। मैं ने इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: जान ले सकती है पानीपुरी-गुपचुप, सरकार बैन लगाने की कर रही तैयारी 

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि यह बताया जा रहा है कि वे 5 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले गठबंधन के नेताओं और विधायकों की एक बैठक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर हुई थी। इस दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया था।

इसे भी पढ़ें: रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना; शराब के नशे में अपनी ही बच्ची के साथ किया ऐसा घिनौना काम… 

आपको बता दें हेमंत सोरेन को इस साल मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इसे भी पढ़ें: Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के बदले गए अपर और डिप्टी कलेक्टर 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…