• 14/07/2024

अमीर बनाने के सपने दिखाकर करोड़ों रुपए ठगे, पुलिस की गिरफ्त में पूरा ठग गैंग

अमीर बनाने के सपने दिखाकर करोड़ों रुपए ठगे, पुलिस की गिरफ्त में पूरा ठग गैंग
Spread the love

कोटा पुलिस ने करोड़ों की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर ठगी कर रहे थे। यह एक्शन कुन्हाड़ी थाना इलाके में हुआ है, जिसमें आरोपी लोगों को शेयर मार्केट में तत्काल लाभ दिलाने का झांसा देकर पैसे की ठगी करते थे।

 

पूछताछ में पता चला कि वो मोबाइल पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। लोगों को अमीर बनने और पैसा दिलाने का झांसा देकर पैसे कमाने की बात कबूली ।उन्होंने बताया कि अकाउंट होल्डर को जो लाभ होता है, उसमें आधा-आधा कर लेते हैं। बाद में पार्टी को नुकसान होने पर भरपाई करने का झांसा देकर पैसा लगाने को उकसाते हैं।अधिक नुकसान होने पर टेलिग्राम व इंस्टाग्राम बंद कर लेते हैं।

 

नए ग्राहकों को फंसाने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर भी विज्ञापन देते हैं। कई बार शिकायत होने पर खाते फ्रीज या सिम बंद हो जाते हैं।लोगों से पैसा लेकर इस कार्य को करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसके अलावा सोशल मीडिया अकाउंट, यूट्यूब चैनल पर फर्जी सब्सक्राइबर व फॉलोअर बढ़ाने का काम भी करते हैं।ये सभी धोखाधड़ी करके मोबाइल के माध्यम से पैसा कमाने का काम बीते 1 साल से कर रहे हैं।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…