• 29/07/2024

1 अगस्त से लागू होंगे यह नए नियम, जानिए इसका आपकी जेब पर कैसे पड़ने वाला है असर

1 अगस्त से लागू होंगे यह नए नियम, जानिए इसका आपकी जेब पर कैसे पड़ने वाला है असर
Spread the love

देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव देखने को मिलते हैं और दो दिन बाद 1 अगस्त को भी कई रूल चेंज होने जा रहे हैं, आने वाले एक अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेगा, जो सीधे आपके जेब में असर डालेगा। जिसमें आपको एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के नियमों बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन चीजों में होगा बदलाव।आपको बता दें कि एक अगस्त से लेन देने के लिए नए नियम लागू होंगे।

दरअसल, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए के भुगतान थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा और प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये तय की गई है। फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

हालांकि, 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं।

बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है। 1 अगस्त 2024 से गूगल मैप के नियम भी बदल रहे हैं। गूगल ने भारत में अपनी सर्विस चार्जेस में 70 फीसदी की कटौती करने का एलान किया। इसके अलावा अब चार्जिस का भुगतान डॉलर की जगह रुपये में होगा।

 

 

Related post

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य…

Spread the love00 उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष…
BREAKING : 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

BREAKING : 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की…
CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में मोहित सोमानी के घर CBI की दबिश,जाँच में जुटी टीम…

CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में मोहित सोमानी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच तेज कर…