• 13/11/2026

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बच्चे, खिड़की का ग्रिल तोड़कर हुए फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…..

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बच्चे, खिड़की का ग्रिल तोड़कर हुए फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…..
Spread the love

जगदलपुर। शहर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुटी है। वहीं, बच्चों के भागने की परिस्थितियों और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान पांच बच्चों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से निकलकर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पांच बच्चों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद बोधघाट पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे किस वजह से फरार हुए और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related post

कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? जिन्हें सुकमा में मिली अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी…

कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? जिन्हें सुकमा में मिली…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को दो साल की प्रतिनियुक्ति पर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान…

Spread the loveभोपाल पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव…
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ…

Spread the love00 पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन रायपुर। भारत की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए…