• 31/07/2024

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 153 के पार, सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे, रेस्क्यू जारी

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 153 के पार, सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे, रेस्क्यू जारी
Spread the love

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 153 को पार कर गई है। वहीं 128 से ज्यादा लोग इस भयंकर प्राकृतिक आपदा में घायल हुए हैं। अभी भी 200 से ज्यादा लोगों के मलबे के नीचे दबे होने का अनुमान है। आशंका जताई जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

आपको बता दें मंगलवार तड़के भूस्खलन उस वक्त हुआ जब लोग अपने घरों में गहरी नींद में सोए हुए थे। इसकी वजह से किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। बड़ी संख्या में मकान जमींदोज हो गए। भारी बारिश की वजह से वायनाड में यह आपदा आई। पानी और भूस्खलन के सैलाब में कई पेड़-पौधे उखड़ गए।

इस आपदा के बाद सेना, नौसेना और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में लगे हुए हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बनी हुई है। बचाव दल लोगों को मलबे से निकालने का लगातार काम कर रहे हैं। इस भयंकर त्रासदी में बचाव दलों को अब तक 1000 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल हुई है।

 

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…