• 01/08/2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SC/ST के अंदर राज्य बना सकते हैं सब कटैगरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SC/ST के अंदर राज्य बना सकते हैं सब कटैगरी
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट ने कोटे के भीतर कोटा मामले में गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों की संवैधानिक पीठ ने 6ः1 के बहुमत से फैसला देते हुए कहा कि एससी/एसटी कैटेगरी के भीतर राज्य सब कटैगरी बना सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि एससी/एसटी आरक्षण के तहत जातियों को अलग से हिस्सा दिया जा सकता है। इससे मूल जरूरतमंद कटैगरी को आरक्षण का फायदा मिलेगा।

कोर्ट ने कहा कि जिस जाति को आरक्षण में अलग से हिस्सा दिया जा रहा है उसके पिछड़े होने का सबूत होना चाहिए। शिक्षा और नौकरी में उसके कम प्रतिनिधित्व को आधार बनाया जा सकता है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि सिर्फ किसी जाति की संख्या ज्यादा होने को ही आधार बनाना गलत होगा।

क्या था मामला

पंजाब में राज्य सरकार ने वाल्मीकि और मजहबी सिख जातियों को अनुसूचित जाति में आरक्षण का आधा हिस्सा दिया था। इस कानून को साल 2010 में हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। इसी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि एससी/एसटी कैटेगरी में भी कई ऐसी जातियां हैं, जो कि बहुत ही ज्यादा पिछड़ी हुई हैं। इन जातियों के सशक्तिकरण की सख्त जरूरत है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…