• 05/08/2024

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश ! शादी के बाद नगदी और जेवर लेकर हो गई थी नौ दो ग्यारह 

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश ! शादी के बाद नगदी और जेवर लेकर हो गई थी नौ दो ग्यारह 
Spread the love

मध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हन गिरोह पकड़ा गया है। पुलिस ने दुल्हन सहित पूरे गिरोह को  गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दुल्हन के अलावा उसके माता-पिता, बुआ और मुंह बोला मामा शामिल है। गैंग के लोग कई लड़कों को अपना शिकार बना चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जेवरात और नकदी भी जब्त की है।

मामला हरदा शहर के श्यामानगर का है। जहां के निवासी ने जून महीने में ही देवास जिले के खातेगांव की युवती से शादी की थी, लेकिन दुल्हन पांच दिनों में ही एक लाख रुपए नकद और 90 हजार रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित युवक ने जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें: आंदोलन की आग के बीच बड़ा तख्तापलट, इस देश की प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सेना संभाली सत्ता की कमान

जब हरदा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो मामला उजागर हुआ। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पूरा परिवार मिलकर ठगी का काम करता है।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…