• 05/08/2024

आंदोलन की आग के बीच बड़ा तख्तापलट, इस देश की प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सेना संभाली सत्ता की कमान

आंदोलन की आग के बीच बड़ा तख्तापलट, इस देश की प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सेना संभाली सत्ता की कमान
Spread the love

बांग्लादेश में पिछले काफी समय से जारी जानलेवा हिंसा के बीच शेख हसीना ने सोमवार 5 अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।बांग्लादेश में भड़की हिंसा में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शेख हसीना ढाका छोड़कर सुरक्षित जगह पर चली गई हैं।

बता दें की बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया गया था। इसी आरक्षण के विरोध में इस वक्त बांग्लादेश में प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के 21 जुलाई के फैसले के बाद माना जा रहा था कि विरोध प्रदर्शन खत्म हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आंदोलन और भी उग्र हो गया। लगातार हो रही मौतों के बीच शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा।आर्मी चीफ ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया है। सेना प्रमुख वर्तमान में देश की स्थिति पर राजनीतिक दलों के नेतृत्व के साथ परामर्श में लगे हुए हैं। इसके बाद सेना प्रमुख का संबोधन होगा।

इसे भी पढ़ें: अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा परिवार हुआ बड़ी दुर्घटना का शिकार; कंटेनर की चपेट में आने से गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 की मौत, अन्य घायल

शेख हसीना बंगाल के रास्ते दिल्ली पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतारा गया है।देशभर में प्रदर्शनकारियों ने सत्ताधारी अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया है।वहीं प्रदर्शनकारी शेख हसीना के घर में घुस गए हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…