• 08/08/2024

मुख्यमंत्री जनदर्शन में फिर लगी लंबी लाइन, CM साय ने मौके पर समस्याओं का किया निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कही ये बात

मुख्यमंत्री जनदर्शन में फिर लगी लंबी लाइन, CM साय ने मौके पर समस्याओं का किया निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कही ये बात
Spread the love

मुख्यमंत्री निवास में आज CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन आयोजित किया गया था। जनदर्शन में आते ही उन्होंने राष्ट्र ध्वज लहराकर वहां उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया।मुख्यमंत्री आवास में जन दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं।

 

आयोजन में बड़ी संख्या में महतारी और बहनें भी सीएम से मिलने पहुंचीं। सीएम से मुलाकात के दौरान बहनों ने सीएम धन्यवाद दिया।बहनों ने राखी बांधकर अनुकम्पा नियुक्ति की मांगी की है। इस पर सीम साय ने कहा कि, रक्षाबंधन का उपहार देंगे, अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में शीघ्र कारवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

 

इसके साथ ही जनदर्शन में बालोद से बोधनला मुआवजा की फरियाद लेकर पहुंचा हुआ था। जिसे रायपुर सड़क निर्माण की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिला था। इस पर CM ने बालोद कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

बता दें कि ये किसान बलौदा बाजार जिले के ग्राम डोंगरिया से शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने अपोलो कंपनी के प्रदूषित पानी से फसल ख़राब होने की शिकायत की हैं।जिस पर CM साय ने किसानों को राहत देने निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में आये दिव्यांग जनों को ट्राइसिकल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। इसके पश्चातबड़ी संख्या में लोगों को तिरंगा वितरण किया गया है। सीएम श्री साय ने तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपनी सहभागिता निभाने के लिए अपील की।

Related post

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…
CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…