• 10/08/2024

डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल पेपर का सिलेबस चेंज, नए भारतीय कानून को किया गया शामिल, भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ जारी

डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल पेपर का सिलेबस चेंज, नए भारतीय कानून को किया गया शामिल, भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल के लिए सिलेबस में बदलाव किया है। अब नए भारतीय कानून के जानकार जज बनेंगे। बार कोटे के साथ ही बेंच कोटे में भी नियम को लागू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों कैटेगरी से भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

 

 

जारी सिलेबस के अनुसार भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023 को शामिल किया गया है। बाकी का सिलेबस पहले की तरह है। 21 अगस्त तक आवेदन जमा करने की तिथि तय की गई है। इसके लिए बार कोटे से 37 पद जारी किए गए हैं। भर्ती के लिए जरुरी दिशा निर्देशों व शर्तों के लिए हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी पढ़ सकेंगे।

 

वकालत में 7 साल का अनुभव रखने वाले और 35 से 45 वर्ष तक की आयु के अधिवक्ताओं को आवेदन करने की छूट रहेगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, सीमित प्रतियोगी परीक्षा से 6 पदों पर भर्ती की जाएगी, इसके लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर न्यूनतम 5 वर्ष की सीनियारिटी अनिवार्य है।बार कोटे से 37 पदों में अनारक्षित 30, एसटी 2, एससी 2 और ओबीसी के लिए 2 पद आरक्षित रहेगा। वहीं 2022 के बैकलाग से एक पद भरा जाएगा। कुल पदों में से महिलाओं के लिए 9 पद आरक्षित किए गए हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…