• 10/08/2024

शरीर को गिद्ध की तरह नोचा, प्राइवेट पार्ट सहित कई हिस्सों से ब्लीडिंग, ट्रेनी डॉक्टर से Rape की कहानी पढ़; कांप जाएगी रुह

शरीर को गिद्ध की तरह नोचा, प्राइवेट पार्ट सहित कई हिस्सों से ब्लीडिंग, ट्रेनी डॉक्टर से Rape की कहानी पढ़; कांप जाएगी रुह
Spread the love

कोलकाता सरकारी हॉस्पिटल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी का दिल को झोकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लेडी डॉक्टरों के साथ वहशियाना तरीके से रेप किया गया फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। डॉक्टर अर्धनग्न बेहोशी की हालत में  मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिली थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर के आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। पेट, बाएं पैर, दाहिना हाथ, उंगली और होठों पर भी चोटें थी। उसके गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। मामले में पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक शख्स  को गिरफ्तार किया है।

मामला 8-9 अगस्त की दरमियानी रात का है। घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट, बीजेपी, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।  मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने एसआईटी का भी गठन किया है।

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट भेजा जाएगा। दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करेंगे। सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच से कोई ऐतराज नहीं है।

31 साल की ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट मेडिसीन डिपार्टमेंट में पीजी सेकंड ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात 2 बजे उसने जूनियरों के साथ खाना खाया। उसके बाद वह आराम करने सेमिनार हॉल चले गई थी।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…