• 12/08/2024

सलमा सुल्तान हत्याकांड : पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर आरोपी को हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

सलमा सुल्तान हत्याकांड : पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर आरोपी को हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला
Spread the love

न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना हत्याकांड के आरोपी मधुर साहू को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने पर्याप्त सबूत नहीं होने पर ये जमानत दी है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद प्रस्तुत साक्ष्य आरोपी के खिलाफ पर्याप्त नहीं होने पर जमानत दी है।

 

दरसअल, कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की रहने वाली एंकर सलमा सुल्तान 2018 में लापता हो गई थी। दो महीने बाद सलमा के परिजनों ने कुसमुंडा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच और तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद सलमा के कथित बॉयफ्रेंड के बारे में पुलिस को पता चला। नौकरानी से पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए बताया कि सलमा की हत्या 2018 में की गई थी। हत्याकांड में सलमा का दोस्त जिम संचालक सहित कुछ अन्य युवक भी शामिल हैं।

 

गुमशुदगी के पांच साल बाद पुलिस ने जब नए सिरे से जांच शुरू की तब सलमा हत्याकांड सामने आया। पुलिस के अनुसार सलमा की हत्या उसके बॉयफ्रेंड मधुर साहू और उसके साथियों ने गला दबाकर की थी और उसके शव को निर्माणाधीन सड़क के नीचे दफन कर दिया था।जांच पड़ताल के बाद सलमा के बॉयफ्रेंड और जिम संचालक मधुर कुमार साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफतार किया गया। अब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…