• 17/08/2024

बड़ी खबर: इस एयरपोर्ट में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक, खाली कराया गया डेढ़ किलोमीटर एरिया

बड़ी खबर: इस एयरपोर्ट में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक, खाली कराया गया डेढ़ किलोमीटर एरिया
Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखनऊ इंटरनेशल एयरपोर्ट में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक होने से हड़कंप मच गया है। कंटेनर की जांच कर रहे 3 कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही खतरे के मद्देनजर एयरपोर्ट से डेढ़ किलोमीटर की एरिया को खाली करा लिया गया है।

मामले में एयरपोर्ट के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में कैंसर की दवा से रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक हुआ है। एक बॉक्स में दवा को लखनऊ से गुवाहाटी भेजा जा रहा था। लगेज की स्कैनिंग के दौरान बीप की आवाज सुनाई दी। शक होने पर बॉक्स को खोला गया। इसी दौरान रेडियो एक्टिव पदार्थ लीक हो गया।

शरुआती  खबरों में जांच कर रहे 3 कर्मचारियों के बेहोश होने की बात सामने आई थी। लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इससे इंकार किया है। तीनों कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही बॉक्स को अलग रख दिया गया है।

रेडियो एक्टिव पदार्थ लीक होने की जानकारी जैसे ही यात्रियों को लगी, एयरपोर्ट में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में टर्मिनल 3 को खाली करा दिया गया है। टर्मिनल को एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ऐहतियातन डेढ़ किलोमीटर की एरिया को खाली करा लिया गया है। एयरपोर्ट के पास ही कानपुर हाईवे भी है, यहां भी टैफिक रोक दिया गया है। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह रेडियो एक्टिव मटेरियल क्या और कितना घातक हो सकता है।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…