• 17/08/2024

Breaking: बुरे फंसे CM, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ केस चलाने की दी अनुमति, ये है मामला

Breaking: बुरे फंसे CM, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ केस चलाने की दी अनुमति, ये है मामला
Spread the love

कर्नाटक के राज्यपाल की अनुमति के बाद सूबे का सियासी तापमान चढ़ सकता है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री  सिद्धारमैया खिलाफ MUDA जमीन आवंटन से जुड़े मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत को आरटीआई कार्यकर्ता टीजे अब्राहम की शिकायत मिली थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि MUDA घोटाले में अवैध आवंटन से राज्य को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत में सीएम सिद्धारमैया, उनकी पत्नी, बेटे और MUDA के तत्कालीन आयुक्त के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई थी।

राज्यपाल ने जारी किया था नोटिस

शिकायत के बाद राज्यपाल ने शोकॉज नोटिस जारी सीएम से जवाब मांगा था। राज्यपाल ने नोटिस में पूछा था कि उनके खिलाफ मुकदमा क्यों न चलाया जाए। जिसके जवाब में कैबिनेट ने दृढ़ता के साथ सिफारिश की थी कि मुख्यमंत्री को जारी नोटिस को राज्यपाल वापस लें। कैबिनेट ने इसे बहुमत से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कवायद बताया था।

क्या है मामला?

दरअसल सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन ने केसारे गांव में 3.16 एकड़ जमीन उपहार में दी थी। मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा कथित अवैध अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर उन्हें मैसूर की प्राइम लोकेशन में 38,284 स्क्वायर फीट जमीन का आवंटन किया गया।

आरोप है कि केसारे गांव की जमीन की तुलना में उन्हें जो जमीन दी गई है, उसकी बाजार में कीमत कई गुना ज्यादा है।

 

 

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…