• 18/08/2024

फर्जी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 हॉस्पिटल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

फर्जी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 हॉस्पिटल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
Spread the love

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट हॉस्पिटल और फर्जी तरीके से चलाए जा रहे नर्सिंग होम्स पर बड़ी कार्यवाही की है। सीएमएचओ ने 31 नर्सिंग होम्स का पंजीयन रद्द कर दिया है। पंजीयन निरस्त करने के आदेश में CMHO ने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने अनियमितताएं मिलने और अस्पताल बंद करने के आवेदन का हवाला दिया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि पांच अस्पताल बगैर पंजीयन नवीनीकरण के ही चल रहे हैं, ये सभी नर्सिंग होम्स बिना अनुमति के चलाए जा रहे थे। अब इन अस्पतालों और नर्सिंग होम्स का बंद करा दिया गया है।

संचालित हो रहे अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में कई मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद सीएमएचओ ने शहर के सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स की जांच की और रिपोर्ट आने के बाद 31 निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स के खिलाफ कार्रवाई की।

इलाज कराने के दौरान कुछ ही महीनों में अनेक मरीजो की मौत हो चुकी है, जिसके बाद विवाद भी हुए। इसके बाद सीएमएचओ ने शहर के सभी हॉस्पीटल और नर्सिंग होम की जांच कराने का निर्णय लिया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…