• 18/08/2024

फर्जी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 हॉस्पिटल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

फर्जी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 हॉस्पिटल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
Spread the love

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट हॉस्पिटल और फर्जी तरीके से चलाए जा रहे नर्सिंग होम्स पर बड़ी कार्यवाही की है। सीएमएचओ ने 31 नर्सिंग होम्स का पंजीयन रद्द कर दिया है। पंजीयन निरस्त करने के आदेश में CMHO ने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने अनियमितताएं मिलने और अस्पताल बंद करने के आवेदन का हवाला दिया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि पांच अस्पताल बगैर पंजीयन नवीनीकरण के ही चल रहे हैं, ये सभी नर्सिंग होम्स बिना अनुमति के चलाए जा रहे थे। अब इन अस्पतालों और नर्सिंग होम्स का बंद करा दिया गया है।

संचालित हो रहे अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में कई मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद सीएमएचओ ने शहर के सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स की जांच की और रिपोर्ट आने के बाद 31 निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स के खिलाफ कार्रवाई की।

इलाज कराने के दौरान कुछ ही महीनों में अनेक मरीजो की मौत हो चुकी है, जिसके बाद विवाद भी हुए। इसके बाद सीएमएचओ ने शहर के सभी हॉस्पीटल और नर्सिंग होम की जांच कराने का निर्णय लिया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।

Related post

CG – 4 कोचिंग सेंटर सील! इस गड़बड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई, संचालकों में मचा हड़कंप

CG – 4 कोचिंग सेंटर सील! इस गड़बड़ी पर…

Spread the loveदुर्ग। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दुर्ग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में…
रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा

रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ…
भावी पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाना होगा जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

भावी पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाना होगा…

Spread the loveरायपुर: कृषि मंत्री  रामविचार नेताम आज बलौदाबााजार जिले के भाटापारा स्थित शासकीय गजानन्द अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित जिला…