• 18/08/2024

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल
Spread the love

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के बीच पूर्व सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। उनके साथ 6 और विधायक दिल्ली आ रहे हैं। सोरेन बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि वे आज ही अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका देकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

चंपई सोरेन के साथ जिन विधायकों के बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही है, उनमें समीर मोहंती, लोबिन हेमब्रोम, रामदास सोरेन, दशरथ गगराई और चमरा लिंडा का नाम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जेएमएम नेतृत्व अपने इन विधायको से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, ताकि इन्हें रोका जा सके।

सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन कल रात में कलकत्ता में रुके थे। वहां वे एक बीजेपी नेता से मुलाकात करने के बाद असम रवाना हो गए। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी के झारखंड प्रभारी हैं।

आपको बता दें ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद चंपई सोरेन को पार्टी झारखंड का सीएम बनाया था। लेकिन हेमंत सोरेन के जेल से वापस आने के बाद उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद से ही वे लगातार नाराज चल रहे थे।

आपको बता दें चंपई सोरने की गिनती झारखंड के सीनियर नेताओं में होती है। वे 7 बार के विधायक हैं। साल 2005 से वे लगातार सरायकेला विधानसभा से विधायक हैं। वे पहली बार साल 1991 में सरायकेला सीट से विधायक चुने गए थे।

Related post

‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी…

Spread the loveराहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा जारी है। यह यात्रा नागालैंड से असम पहुंच चुकी है। असम के…
CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है, अगर बीच में आए तो… खालिस्तान संगठन SFJ ने दी धमकी

CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है,…

Spread the loveखालिस्तान समर्थक अमृतपाल की जोर शोरे से तलाश जारी ही। वहीं उसके कई साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…
ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा समन, कल होगी पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें

ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा…

Spread the loveकेन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री समन भेजकर तलब किया है। सीएम को ईडी ने पूछताछ के…