• 24/08/2024

मशहूर गायक के खिलाफ CG में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह

मशहूर गायक के खिलाफ CG में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह
Spread the love

मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार्यक्रम में एडवांस और प्रोग्राम लेने के बावजूद गायक ने कार्यक्रम नहीं किया। इस धोखाधड़ी के मामले में सिंगर की मुश्किलें बढ़ गई है। सिंगर को बयान दर्ज कराने के लिए रायपुर में आना होगा।

11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम तय किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए गायक की पत्नी कोमल सकलानी ने नकद रुपए लिए। इसके अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के माध्यम से लाखों रुपए एठ लिए। लेकिन इसके बाद कार्यक्रम आज तक नहीं किया गया।

इसी बीच कांग्रेस का कार्यक्रम तय हो गया था। इसके कारण गायक के इवेंट के लिए दी गई जगह, कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए आवंटित कर दी गई। ऐसा होने पर कंपनी ने कुछ अन्‍य जगह प्रोग्राम तय कर लिए।

जिसके बाद रायपुर की इवेंट कंपनी संचालक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक एडवांस के पैसे भी वापस नहीं किये गये हैं।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…