• 24/08/2024

बलौदाबाजार हिंसा: पुलिस का भिलाई में आधा दर्जन ठिकानों पर छापा, 5 युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार हिंसा: पुलिस का भिलाई में आधा दर्जन ठिकानों पर छापा, 5 युवक गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने दुर्ग जिले के भिलाई में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों का कनेक्शन बलौदाबाजार हिंसा से है।

जानकारी के मुताबिक दर्जन भर गाड़ियों में बलौदाबाजार पुलिस गुरुवार रात भिलाई पहुंची और खुर्सीपार थाना क्षेत्र के मिलावटपारा में दबिश दी। बलौदाबाजार पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान दुर्ग पुलिस की टीम भी मौजूद थी। यहां पुलिस ने दिनेश बांधे, योगेश नारंगे, हेमंत खूंट, लक्ष्मण सोनवानी और वीरेंद्र गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है।

बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए पांचों युवक बलौदाबाजार हिंसा में शामिल थे। जांच के दौरान मिले साक्ष्य के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए युवक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक बताए जा रहे हैं। फिरहाल पुलिस इस बात की तस्दीक में लगी हुई है कि ये युवक देवेंद्र यादव के कहने पर बलौदाबाजार गए थे या फिर वे सतनामी समाज के आह्वान पर वहां पहुंचे थे।

आपको बता दें बलौदाबाजार पुलिस ने मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया है। वे अभी रायपुर जेल में बंद हैं।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…