• 24/08/2024

देवेंद्र यादव को जमानत; लेकिन जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर, जानें पूरा मामला

देवेंद्र यादव को जमानत; लेकिन जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर, जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने एक मामले में उन्हें जमानत दे दी है। देवेंद्र यादव को ये राहत 10 साल पुराने एक मामले में मिली है।

दरअसल 10 साल पहले देवेंद्र यादव ने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी का घेराव किया था। इस दौरान उनके खिलाफ बिलासपुर की सिटी कोतवाली थाना में आईपीसी की धारा 147 और 427 के तहत अपराध दर्ज किया था।

बिलासपुर की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र यादव के अलावा कई और नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। इस मामले में कई बार समन जारी होने के बाद भी वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया था, लेकिन उसके बावजूद वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

आपको बता दें देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर के जेल में बंद हैं। फिलहाल उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा।देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को 11 घंटे तक चले हाईवोल्टेड ड्रामे के बाद सेक्टर 5 स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 120बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा करने की सजा), 186 (किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य पालन से रोकना), 353 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य पालन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 307 (हत्या का प्रयास) और भारतीय दंड संहिता तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…