• 24/08/2024

बड़े हादसे की साजिश हुई नाकाम, ड्राइवर की सूझबूझ से टली विपदा, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा

बड़े हादसे की साजिश हुई नाकाम, ड्राइवर की सूझबूझ से टली विपदा, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
Spread the love

उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जहां एक दिन में दो स्थानों पर ट्रेन एक्सीडेंट कराने की साजिश नाकाम कर दी गई है। ट्रेन संचालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते टल गया। मामले में पुलिस नेअराजक तत्वों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

जानकारी के मुताबिक, एक हादसा फर्रुखाबाद में उस वक्त टल गया जब पैसेंजर ट्रेन को पलटाने के लिए लकड़ी का बोटा रख दिया गया था। इंजन के अगले हिस्से में लकड़ी का बोटा फंसने से करीब 25 मिनट ट्रेन घटना स्थल पर ही खड़ी रही।बेपटरी करने की साजिश ड्राइवर की सूझबूझ से टल गई।बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बोटा रखने की आशंका जताई जा रही है।

 

वहीं दूसरा हादसा शामली जिले में टल गया। जहां तकरीबन 25 से 30 पेंड्रोल क्लिप निकले पड़े थे। इसकी सूचना वहां पर घूमने आए एक छात्र ने रेलवे को की। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पेंड्रोल क्लिप लगाकर रेलवे ट्रैक को ठीक किया गया। डॉग स्क्वॉड के साथ जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। बड़े हादसे को टाल दिया गया।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…