• 24/08/2024

‘मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा’, छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान

‘मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा’, छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान
Spread the love

नक्सल समस्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। शाह ने दावा किया है कि केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म कर देगी। शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया है।

शाह ने कहा,”आज की मीटिंग में छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए सभी राज्यों के डीजी और चीफ सेक्रेटरी भी बुलाए गए थे। क्योंकि जब हम छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या को एड्रेस करते हैं तब पड़ोसी राज्यों का भी इकोसिस्टम मजबूत होना जरूरी है। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद पर मजबूत रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सब का मानना है कि वामपंथी उग्रवाद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। बीते चार दशक में वामपंथी उग्रवाद के कारण करीब 17000 लोगों की जान चले गई है।”

गृह मंत्री ने कहा, “जब से देश में पीएम मोदी की सरकार बनी है, इस समस्या को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया गया। जिनके हाथ में हथियार है, उनसे हथियार छुड़ाने की कोशिश करना। अगर नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें इंगेज करना। आज भारत सरकार बस्तर से बीजापुर और दंतेवाड़ा से लेकर धमतरी तक पूरे क्षेत्र के विकास और वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कराने के लिए कटिबद्ध है।”

 

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…