• 26/08/2024

शाह की चेतावनी के बाद माओवादियों में भगदड़, 6 हार्डकोर सहित 25 ने किया सरेंडर

शाह की चेतावनी के बाद माओवादियों में भगदड़, 6 हार्डकोर सहित 25 ने किया सरेंडर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 29 लाख के इनामी हार्डकोर सहित 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में पीएलजीए की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी ने बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने आत्ममर्पण किया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों का कहना है कि नक्सल संगठन में भेदभाव से परेशान होकर उन्होंने अपने हथियार डाले हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई है।

नक्सलियों ने यह सरेंडर ऐसे समय में किया है जब दो दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित अंतर्राज्यीय समन्वय समिति की बैठक ली थी। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नक्सलियों को दो टूक चेतावनी दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि माओवादी आत्मसमर्पण करें नहीं तो पाताल से भी ढूंढकर मारेंगे।

शाह ने कहा था, नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। हम मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह से नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूती के साथ रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…