• 26/08/2024

Breaking: निलंबित IPS सदानंद कुमार को सरकार ने थमाया आरोप पत्र, लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

Breaking: निलंबित IPS सदानंद कुमार को सरकार ने थमाया आरोप पत्र, लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें
Spread the love

बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित किए गए IPS सदानंद कुमार को सरकार ने आरोप पत्र थमाया है। आरोप पत्र में उन पर कर्तव्यनिष्ठ न रहने और अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम का उल्लघंन करने का जिम्मेदार ठहराया है।

आरोप पत्र में कहा गया है कि बलौदाबाजार में एसपी के पद पर पदस्थ रहने के दौरान 15-16 मई की दरमियानी रात गिरौदपुरी के अमरगुफा में सतनामी समाज के प्रतीक 3 जैतखाम को काटकर फेंक दिया गया था। इसके साथ ही मंदिर के गेट को भी तोड़कर फेंक दिया गया था। मामले में बगैर उचित ऑब्जर्वेशन और प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में न रखते हुए, सभी बिंदुओं पर गहन विवेचना के बिना ही 5 जून को कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया। यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 3(2B)(Xiii) का उल्लघंन है।

इस मामले में निलंबित आईपीएस सदानंद कुमार ने कर्तव्यनिष्ठ न रहने और सर्वोत्तम विवेक से कार्य ने करने के कारण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 3(2B)(Xiii) का उल्लघंन किया है।

आपको बता दें मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट सतनामी समाज के लोगों ने 10 जून को हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़ी सैकड़ों गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। साथ ही प्रदर्शनकारियों कलेक्टर और एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया। जिसकी वजह से कार्यालय में रखे तमाम सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे।

घटना के बाद सरकार ने आईपीएस सदानंद कुमार और कलेक्टर केएल चौहान को तुरंत प्रभाव से हटाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।

Related post

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य – मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य…

Spread the loveमुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23…
CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी दंपति गिरफ्तार

CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी…
CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती पर छात्र से साथ कर दी हैवानियत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती…

Spread the loveबालोद। जिले में मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र को सॉर्ट रिसेस के बाद 1 मिनट लेट आने पर…