• 27/08/2024

CG हनी ट्रैप: गर्म गोश्त की चाह में फंसे कई अफसर-कारोबारी और नेता, कॉलगर्ल को भेज बनाता था शिकार, पुलिस ने सरगना को दबोचा

CG हनी ट्रैप: गर्म गोश्त की चाह में फंसे कई अफसर-कारोबारी और नेता, कॉलगर्ल को भेज बनाता था शिकार, पुलिस ने सरगना को दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित हनी ट्रैप सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस को महीनों बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी शिरीष पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने राजधानी रायपुर के चंगोरा भांठा से धर दबोचा। बलौदाबाजार के चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी इलाके के पूर्व विधायक का बेहद करीबी शख्स था।

मुख्य आरोपी- शिरीष पाण्डेय

जानकारी के मुताबिक हनीट्रैप की यह पूरी बिसात बलौदाबाजार में सजती थी। बड़े-बड़े रईसों-व्यापारियों और रसूखदारों को फिल्मी तरीके से अपने जाल में फंसाया जाता था। उनके पास कॉलगर्ल भेजकर उसका डर्टी वीडियो और फोटो बनाया जाता था। उसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग और पैसे वसूली का खेल।

फोटो और वीडियो दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। एक बार जो इनके चंगुल में फंस जाता था फिर उसे लगातार ब्लैकमेलिंग किया जाता था। लगातार ब्लैकमेलिंग से त्रस्त जब कुछ लोगों ने पुलिस की शरण ली तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मार्च 2024 में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की। मामले में पुलिस ने गिरोह में शामिल कुछ महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया था लेकिन मुख्य आरोपी शिरीष पाण्डेय फरार था। इस पूरे मामले में कई पुलिस कर्मियों की भी संलिप्तता की खबरें भी सामने आई थी।

फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही माना जा रहा है कि इस चर्चित स्कैंडल में कई सफेदपोश रसूखदारों के नाम भी सामने आ सकता है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…