• 27/08/2024

दिल्ली शराब घोटाले में इस नेता को मिली जमानत, 5 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की बेल

दिल्ली शराब घोटाले में इस नेता को मिली जमानत, 5 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की बेल
Spread the love

दिल्ली शराब घोटाले में BRS नेता को बड़ी राहत मिली है। के कविता को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बेल दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केस की जांच पूरी हो गई है। ट्रायल के जल्द पूरा होने की उम्मीद नहीं है। के कविता 5 महीने से जेल में बंद हैं। अब ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

दरअसल के कविता को ED में 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद CBI ने उन्हें 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ED दोनों केस में के कविता को जमानत दे दी है। इसके पहले ही कविता ने 1 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी।

कोर्ट ने इस शर्त पर दी जमानत

  • 10 लाख रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।
  • सबूत और गवाहों से छेड़छाड़ नहीं कर सकती।
  • के कविता को पासपोर्ट जमा करना होगा।

जानकारी के मुताबिक के कविता पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने pmla के सेक्शन 45 का हवाला दिया और कहा कि इसके तहत महिला होने के नाते के कविता को स्पेशल बेनिफिट मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी महिलाओं के मामले में ज्यादा संवेदनशील रहना चाहिए।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…