• 31/08/2024

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त है…जितनी तेजी से फैसला आएगा, महिलाओं में बढ़ेगा विश्वास’

महिला सुरक्षा को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी- ‘कानून सख्त है…जितनी तेजी से फैसला आएगा, महिलाओं में बढ़ेगा विश्वास’
Spread the love

जिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा के मसले पर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बनाए गए हैं। 2019 में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार के मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे। आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही ज्यादा भरोसा मिलेगा। कॉन्फ्रेंस में CJI डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए।

मोदी ने नये आपराधिक कानूनों को लेकर कहा कि इसमें नागरिकों और न्याय को सर्वोपरि रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, राजद्रोह कानून को रद्द कर दिया गया है। मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा।

 

Related post

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आज प्रदेश भर में मौन प्रदर्शन किया जा रहा है।जिला…
EX MLA ने दी नए संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी, विस्फोटकों से भरा बैग भेजा, गिरफ्तार

EX MLA ने दी नए संसद भवन को बम…

Spread the loveएक पूर्व विधायक को नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा (Central Vista) को बम से उड़ाने की धमकी देने के…
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, बने पहले भारतीय खिलाड़ी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता…

Spread the loveभारत के ज्वेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अमेरिका के यूजीन में 18वीं…