• 04/09/2024

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की राहुल गांधी से मुलाकात, अब राजनीति के दंगल में उतरेंगे पहलवान, कांग्रेस की टिकट पर यहां से लड़ेंगे चुनाव!

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की राहुल गांधी से मुलाकात, अब राजनीति के दंगल में उतरेंगे पहलवान, कांग्रेस की टिकट पर यहां से लड़ेंगे चुनाव!
Spread the love

पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से आज मुलाकात की है। अटकलों के बीच दोनों की राहुल गांधी के साथ ही इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस दोनों पहलवानों को हरियाणा चुनाव में उतार सकती है। दोनों ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात कर लंबी चर्चा की।

हरियाणा की राजनीति में सबसे कद्दावर नेता के रुप में पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का खेमा भी दोनों पहलवानों को राजनीति के दंगल में उतारना चाहता है। इससे पहले भूपिंदर सिंह हुड्डा ने विनेश को राज्यसभा में उतारने की मांग की थी। वहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बाबरिया ने भी विनेश फोगाटा को लेकर मंगलवार को कहा था कि उनके बारे में जल्दी ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

पेरिस ओलंपिक से वापस आने के बाद विनेश फोगाट ने रोहतक, जींद और शंभू बॉर्डर पर किसानों और खाप पंचायतों से मुलाकात की थी। जहां खाप पंचायतों द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल भी पहनाया गया था। इस दौरान विनेश ने कहा था कि जब मैं मुश्किलों में थी तब किसानों ने मेरा साथ दिया था।

विनेश फोगाट के किसानों और खाप पंचायतों से अच्छे रिश्तों का लाभ हरियाणा में कांग्रेस को मिल सकता है। लिहाजा पार्टी दोनों ही पहलवानों को विधानसभा चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतार सकती हैा।

नौकरी से आज दे सकते हैं इस्तीफा

दोनों पहलवान स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी पर हैं। राहुल गांधी और वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद आज वे नौकरी से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट को दादरी से कांग्रेस टिकट दे सकती है। वहीं बजरंग पुनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं। लेकिन कांग्रेस उन्हें जाट बहुल एरिया से चुनाव लड़ाना चाहती है।

Related post

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…
मुख्य सचिव विकासशील ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी….

मुख्य सचिव विकासशील ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शीघ्र ही प्रारंभ होगा। अभियान के तहत शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं…
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू

साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए विद्यार्थियों…