• 04/09/2024

Good News: साढ़े 8 लाख परिवारों का सपना होगा पूरा, मिलेगा पक्का आशियाना

Good News: साढ़े 8 लाख परिवारों का सपना होगा पूरा, मिलेगा पक्का आशियाना
Spread the love

छत्तीसगढ़ के लगभग साढ़े आठ लाख परिवारों को जल्द पक्का आशियाना मिलेगा। छत्तीसगढ़ को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को प्राप्त यह आवास की स्वीकृति हमारे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…